Ek Tarfa Pyar Shayari – दिल को छू लेने वाली एकतरफा मोहब्बत की शायरी

दोस्तों, प्यार एक ऐसा एहसास है जो किसी की मर्जी से नहीं होता, बस हो जाता है। यह किसी के भी दिल में आ सकता है। प्रेम संसार का सबसे पवित्र बंधन है और यह हर बाधा को पार करने की ताकत रखता है। लेकिन एक तरफा प्यार अक्सर दर्द और उलझनों के साथ आता है।

अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उन्हें आपके इजहार में रुचि नहीं है, तो समय रहते दूर जाना ही बेहतर होता है। वहीं, एक तरफा मोहब्बत के जज़्बात कभी-कभी बेहद खूबसूरत और संवेदनशील भी होते हैं। आज हमने आपके लिए तैयार की हैं कुछ बेहतरीन Ek Tarfa Pyar Shayari, जिन्हें पढ़कर आप अपने जज़्बातों को महसूस कर सकते हैं।

Ek Tarfa Pyar Shayari

  1. ये एक तरफा मोहब्बत है साहब,
    बात नहीं होती उससे,
    पर फिक्र उसी की होती है।
  2. मिला तो बहुत कुछ था,
    इस एकतरफा मोहब्बत में,
    कमी थी तो बस तुम्हारी।
  3. वो आएगी नहीं पर फिर भी मैं इंतजार करता हूँ,
    एक तरफा ही सही पर मैं सच्चा प्यार करता हूँ।
  4. ना जाने क्या मासूमियत है तेरे चेहरे में,
    तेरे सामने आने से ज्यादा,
    तुझे छुपकर देखना अच्छा लगता है।
  5. हर बात में तेरा जिक्र है, हर फिजा में तेरा प्यार है,
    एक तरफा ही सही लेकिन तुझसे आज भी मोहब्बत है।
  6. मोहब्बत नहीं थी तो एक बार समझाया तो होता,
    नादान दिल तेरी खामोशी को इश्क समझ बैठा।
  7. काश तुम कभी जोर से गले लगा कर कहो,
    डरते क्यों हो पागल, तुम्हारी ही तो हूँ।
  8. तेरे इश्क में सारी हदें पार करने को तैयार थे हम,
    लेकिन क्या पता था तू फिर भी पहुंच से बाहर ही रहेगा।

Ek Tarfa Mohabbat Shayari

  1. मोहब्बत तकदीर से मिलती है जाना,
    अगर चाहने से कोई किसी का हो जाता,
    तो सुनो, तुम सिर्फ मेरे हो।
  2. अजीब है ना,
    एक तरफा मोहब्बत उसको चाहना है,
    जो तुमसे बात तक नहीं करना चाहते।
  3. वो पूछते हैं हमसे कि क्या हुआ है,
    कैसे बताएं कि उन्हीं से इश्क हुआ है।
  4. तू मिल जाए बस इतना ही काफी है,
    मेरी साँसों ने बस यही दुआ मांगी है।
  5. जाने क्यों दिल खींचा चला जाता है तेरी ओर,
    क्या तूने भी मुझे पाने की रजा मांगी है।
  6. मेरी जिन्दगी की हर शाम हसीन हो जाए
    अगर तेरी मोहब्बत मुझे नसीब हो जाए।
  7. जख्म देकर ना पूछा करो दर्द की शिद्दत,
    दर्द तो दर्द होता है, थोड़ा या ज्यादा।
  8. लाख बुराइयां सही एकतरफा प्यार में,
    लेकिन कम से कम इसमें बेवफाई तो नहीं।

One Side Love Shayari in Hindi

  1. हम एक तरफा चाहने वाले,
    भी कमाल करते हैं,
    किसी से डरे ना डरे बस,
    प्यार के इजहार से डरते हैं।
  2. उनके साथ जीने का एक मौका दे दे ऐ खुदा,
    तेरे साथ तो हम मरने के बाद भी रह लेंगे।
  3. एकतरफा प्यार में जब दिल टूट जाता है,
    तो उसके जुड़ने की संभावना कम ही होती है।
  4. तेरा इश्क अब एक तरफा सा हो गया है,
    मेरा होकर भी तू मुझसे जुदा हो गया है।
  5. रोक लो मुझे अभी रुक जाऊंगा,
    एक बार चला गया तो दोबारा नहीं आऊँगा।
  6. नफरत ना करना पगली हमें बुरा लगेगा,
    बस प्यार से कह देना अब तेरी जरुरत नहीं है।
  7. अपने एकतरफा प्यार को कैसे अधूरा कह दूँ,
    अपनी ओर से मोहब्बत तो मैंने पूरी की थी।
  8. कितना अजीब है अंदाज तेरी मोहब्बत का,
    रुला के कहते हो अपना ख्याल रखना।

एक तरफा प्यार शायरी

  1. बड़ा ही अजीब है ये एकतरफा प्यार,
    इसकी शुरुआत और अंत दोनों में जुदाई लिखी है।
  2. ये दुनिया है जनाब, यहाँ खूबसूरत चेहरे के लिए
    साफ दिल वालों को छोड़ दिया जाता है।
  3. ये एकतरफा प्यार बिना टायर की गाड़ी जैसा होता है,
    कहीं पहुंचाएगा भी नहीं और शोर भी बहुत करता है।
  4. इंतजार तो हम बहुत लंबा कर लेंगे,
    बस वो इंतजार एक तरफा ना हो।
  5. कहने को तो सब अपने हैं पर मन उदास,
    पूछने वाला भी कोई नहीं होता।
  6. मेरे दिल में उसके लिए इश्क था,
    और उसके मन में दोस्ती,
    एकतरफा प्यार में हम तड़पते रहे उम्र भर।
  7. जुदा नहीं होना था पर मजबूर था,
    तुझसे प्यार किया ये सिर्फ मेरा कसूर था।
  8. मोहब्बत तो एक तरफा ही होती है,
    जब दोनों तरफ से हो तो उसे किस्मत कहते हैं।

Conclusion

एकतरफा प्यार हमेशा आसान नहीं होता, यह दिल को बहुत दर्द देता है। फिर भी इसमें एक खूबसूरती होती है, क्योंकि यह सच्चाई और भावनाओं का प्रतीक है। हमेशा याद रखो कि प्यार जताना और महसूस करना भी एक हिम्मत है। कभी-कभी दूर रहना ही बेहतर होता है, लेकिन दिल से मोहब्बत कभी खत्म नहीं होती।

एकतरफा प्यार सिखाता है धैर्य, सहनशीलता और अपने जज़्बातों को समझने का तरीका। शायरी के माध्यम से इन जज़्बातों को शब्दों में ढालना राहत देता है। दोस्तों, चाहे प्यार एकतरफा हो या पारस्परिक, इश्क़ का एहसास हमेशा अनमोल होता है। अपने दिल की बात कहने और महसूस करने से ही प्यार की असली मिठास समझ आती है।

Leave a Comment